Monday, November 26, 2018

मुठभेड़ में आतंकी को जिंदा पकड़ा, गोली नहीं चलाई

जम्मू-कश्मीर में सेना ने आतंकी बने एक स्थानीय युवक के परिवार से किया गया वादा निभाया और उसे जिंदा पकड़ लिया। रविवार शाम सुरक्षाबलों को सूचना मिली थी कि पुलवामा जिले के अवंतिपोरा में दो आतंकी छिपे हैं। इनमें एक स्थानीय युवक और दूसरा जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा पाकिस्तानी है। मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने पाकिस्तानी आतंकी को ढेर कर दिया था। जबकि स्थानीय आतंकी सोहेल लोन को जिंदा पकड़ लिया।

लेफ्टिनेंट कर्नल समर राघव ने बताया, सोहेल चार महीने पहले आतंकी संगठन से जुड़ा था। उसकी मां और बहन ने उससे घर वापस आने की अपील की थी। सेना ने परिवार से वादा किया था कि उसे जिंदा पकड़ेंगे। मुठभेड़ के दौरान सोहेल और उसके साथी आतंकी ने सुरक्षबलों पर फायरिंग की।  इसके बावजूद जवानों ने संयम दिखाते हुए उसे जिंदा पकड़ लिया।

सुरक्षाबल एक महीने से रख रहे थे नजर
लेफ्टिनेंट कर्नल ने बताया कि पिछले एक महीने से गतिविधियों पर नजर रख रहे थे और बिजनारी इलाके में घेरा बंदी कर रखी थी। जैश-ए-मोहम्मद के कई ग्राउंड वर्कर भी गिरफ्तार किए गए। उनसे पाक आतंकी और सोहेल की लोकेशन का पता चला था। सुरक्षाबलों ने सोहेल को पुलिस के हवाले कर दिया। आतंकियों के पास से एके-47, राइफल, तीन आतंकी, 2 ग्रेनेड, 1 पिस्टल, और 2 मैगजीन मिली हैं

जम्मू-कश्मीर के शोपियां में सुरक्षाबलों ने रविवार को मुठभेड़ में छह आतंकियों को मार गिराया। सेना के नायक नजीर अहमद शहीद हो गए। सुरक्षाबलों को हिपुरा बाटागुंड इलाके में आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। इसके बाद सर्च ऑपरेशन चलाया गया। पुलिस के मुताबिक, मारे गए चार आतंकी हिजबुल मुजाहिदीन और दो लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े थे। इनमें दोनों आतंकी संगठन के डिस्ट्रिक्ट कमांडर शामिल हैं। एक आतंकी पाकिस्तान से है।

एसएसपी संदीप चौधरी ने बताया कि आतंकियों के कब्जे से भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद हुआ है। उनकी पहचान उमर मजीद गनी, मुश्ताक अहमद मीर, मोहम्मद अब्बास भट, मोहम्मद वसीम वगई, खालिद फारूक मली के रूप में हुई। उमर गनी बाटमालू एनकाउंटर के दौरान बच निकला था। पिछले दिनों उसकी तस्वीर वायरल हुई थी, जिसमें उमर लाल चौक के आसपास नजर आया था। बीते दो साल में वह कई जवानों और आम नागरिकों की हत्या में शामिल रहा था।

सुरक्षाबलों के काफिले पर हुआ पथराव

सुरक्षाबलों की कार्रवाई के मद्देनजर शोपियां में मोबाइल इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई। इसके बाद भी प्रदर्शनकारियों ने मुठभेड़ के बाद लौट रहे जवानों के काफिले पर पथराव किया। जवाबी कार्रवाई में कुछ पथरबाज जख्मी हुए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

No comments:

Post a Comment